Posts

Showing posts from June, 2012

रामायण

प्रमुख हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण भगवान श्री राम के मर्यादित चरित्र को उजागर करता है। यह आदर्श व्यक्ति, आदर्श रिश्तों और आदर्श शासन व्यवस्था की भी रोचक कथा है, जो व्यावहारिक जीवन के अनमोल सूत्रों को भी सिखाती है। श्रीराम ही नहीं रामायण में बताया हर पात्र मानवीय जीवन, स्वभाव और गुणों से जुड़े कोई न कोई संदेश देता है। जिनके द्वारा कोई भी इंसान जीवन में संयम, संतुलन और अनुशासन लाकर सफलता व तरक्की पा सकता है। यही कारण है कि धर्म में रूचि रखने वाले और आस्थावान अनेक लोग रामायण को पढऩा और जानना चाहते हैं। किंतु समय के अभाव के चलते वे रामकथा को सुनने या पढऩे से वंचित रहते हैं। इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए हम यहां बता रहे हैं सिर्फ 9 रोचक तस्वीरों के माध्यम से शास्त्रों में बताए एक श्लोक पर आधारित रामायण, जो एक श्लोकी रामायण के रूप में जानी जाती है। यहां बताई जा रही एक श्लोकी रामायण को प्रतिदिन राम दरबार जिनमें राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि शामिल हों, का ध्यान कर पढऩा भी आपके जीवन से भय, चिंता और परेशानियों को दूर करने वाली मानी गई है - आदौ राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनं वैदेही हर