रासलीला का फोटो कहां लगाएं?

विष्णु अवतार श्रीकृष्ण का नाम ही प्राणियों के पापों को नष्ट करने वाला है। मात्र श्रीकृष्ण के स्मरण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्णा सभी सुखों को प्रदान करने वाले हैं। इनकी भक्ति से हमारे सभी कष्ट, क्लेश, बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली फैल जाती है। इनके दर्शन से हमारे कई जन्मों के पाप स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं। इसी वजह से अधिकांश घरों में भगवान की श्रीकृष्ण की तस्वीर या मूर्ति अवश्य ही रहती है। कुछ लोग श्रीकृष्ण की रासलीला के चित्र में भी रखते हैं।

श्रीकृष्ण को सभी 64 कलाओं से युक्त माना गया है। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक है कि गोकुल में सभी गोपियां इनके रूप को देखकर मोहित थीं। सभी श्रीकृष्ण से नि:स्वार्थ प्रेम करती थीं। शास्त्रों में उल्लेख है कि इन सभी गोपियों के साथ श्रीकृष्ण ने रासलीला की। रासलीला का मूल भाव नि:स्वार्थ प्रेम ही है। जो कि इनके चित्रों में भी साफ झलकता है। ये चित्र इतने सुंदर और आकर्षक होते हैं कि सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसी वजह से इन चित्रों को घर में लगाना सभी पसंद करते हैं।

घर में श्रीकृष्ण की रासलीला के चित्र लगाने के लिए पूर्व दिशा श्रेष्ठ स्थान है। घर की पूर्व दिशा की किसी भी दीवार पर यह चित्र लगाया जा सकता है। इसके प्रभाव से घर में खुशनुमा वातावरण निर्मित होगा और नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाएगी। सभी सदस्यों पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा। भगवान के नित्य दर्शनों से सभी मुश्किलें दूर होती जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

Chaturvedis' of Mathura

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

Lord Krishna's Children