सांई बाबा

हम घर में कई देवी-देवताओं, भगवान की प्रतिमा या मूर्ति अवश्य ही रखते हैं। विद्वानों घर में भगवान की प्रतिमा अवश्य ही रखना चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्रों में असंख्य देवी-देवता बताए गए हैं। सभी अपने भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। कई लोग संत-महात्माओं की भी तस्वीर या मूर्ति घर में रखते हैं। ऐसे ही एक महात्मा हैं शिर्डी के सांई बाबा। बड़ी संख्या में लोग सांई बाबा को भगवान का रूप ही मानते हैं।

शिर्डी के सांई बाबा के भक्त दुनियाभर में फैले हैं। वे एक फकीर ही थे लेकिन उनके चमत्कारों की कई किस्से-कहानियां अक्सर हम सुनते रहते हैं। सांई बाबा ने हमेशा ही सभी के दुखों और परेशानियों को दूर किया है इसी वजह से उनके भक्तों की काफी बढ़ी है। नित्य उनके दर्शन से हमारा दिन अच्छा रहता है, सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाते हैं और जीवन के दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं। प्रतिदिन उनके दर्शन के लिए सांई बाबा की मूर्ति या फोटो घर में अवश्य रखना चाहिए। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी। साथ ही इन्हें घर में रखने से कई दोषों का प्रभाव भी नष्ट हो जाता है। परिवार के सभी सदस्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Chaturvedis' of Mathura

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

Lord Krishna's Children