दुर्घटना से बचने के उपाय

जन्म कुंडली के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। विद्वान पंडित कुंडली देखकर यह भी बता सकते हैं कि किन ग्रहों के कारण कौन सा समय व्यक्ति के लिए ठीक नहीं है। ग्रहों के योग देखकर किसी दुर्घटना की पूर्व जानकारी के बारे में भी पता चल जाता है। यदि आपकी कुंडली में भी दुर्घटना के योग बन रहे हैं तो नीचे लिखे उपाय करने से होने वाले अनिष्ट को रोका या कम किया जा सकता है। दुर्घटना से बचने के उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जप प्रत्येक अनिष्ट दूर करने वाला है। - शनिवार को छाया दान करना हितकारी है। - विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जप लाभदायक है। - सोना दान, गौ दान करने से भी अनिष्ट की शांति होती है। - पुखराज धारण करना भी ग्रह योगानुसार दुर्घटना से बचाता है। - जो ग्रह 6/8/11 भाव से संबंधित अनिष्ट कारक हो, उनका पत्थर पहनने से अनिष्ट टल जाता है। - भूखे पशुु को चारा खिलाना और पक्षियों, मछलियों को भोजन कराने से भी ग्रहों की शांति होती है। इन उपायों को करने से दुर्घटना के योग टल सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Chaturvedis' of Mathura

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

Lord Krishna's Children