देवी दुर्गा को सभी देवताओं ने अपने प्रिय अस्त्र-शस्त्र प्रदान की

देवी दुर्गा को महाशक्ति बनाने के लिए सभी देवताओं ने उन्हें अपनी प्रिय वस्तुएं भेंट कीं। देवी भागवत के अनुसार जब असुरों का अत्याचार बढऩे लगा तब मां शक्ति देवताओं और मानवता की रक्षा के लिए प्रकट हुईं। मां भवानी ने सभी को असुरों के अत्याचारों से बचाने का संकल्प लिया। शक्ति को प्रसन्न करने के लिए देवताओं ने अपने प्रिय अस्त्र-शस्त्र सहित कई शक्तियां उन्हें प्रदान की। इन सभी शक्तियों को प्राप्त कर देवी मां ने महाशक्ति का रूप ले लिया। - भगवान शंकर ने मां शक्ति को त्रिशूल भेंट किया। - भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्रप्रदान दिया। - वरुणदेव ने शंख भेंट किया। - अग्निदेव ने अपनी शक्ति प्रदान की। - पवनदेव ने धनुष और बाण भेंट किए। - इंद्रदेव ने वज्र और घंटा अर्पित किया। - यमराज ने कालदंड भेंट किया। - प्रजापति दक्ष ने स्फटिक माला दी। - भगवान ब्रह्मा ने कमंडल भेंट दिया। - सूर्य देव ने माता को तेज प्रदान किया। - समुद्र ने मां को उज्जवल हार, दो दिव्य वस्त्र, दिव्य चूड़ामणि, दो कुंडल, कड़े, अर्धचंद्र, सुंदर हंसली और अंगुलियों में पहनने के लिए रत्नों की अंगूठियां भेंट कीं। - सरोवरों ने उन्हें कभी न मुरझाने वाली कमल की माला अर्पित की। - पर्वतराज हिमालय ने मां दुर्गा को सवारी करने के लिए शक्तिशाली सिंह भेंट किया। - कुबेरदेव ने मधु (शहद) से भरा पात्र मां को दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Chaturvedis' of Mathura

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

Lord Krishna's Children