होली

इस होली पर ऐसा कौन-सा रंग इस्तेमाल करें जो आपके व्यवसाय, नौकरी एवं पेशों के लिए लाभदायक हो। जी हां यह भी संभव है रंगो का चयन अपने आय स्रोत के अनुकूल करने से आप अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं तथा मान-प्रतिष्ठा भी अर्जित कर सकते हैं। किसे कैसा रंग चुनना है? आइए देखते हैं: लाल रंग लाल रंग भूमि पूत्र मंगल का रंग है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रापर्टी डीलर्स, कॉलोनाइजर्स, इंजीनियर्स, बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करने वाले एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से ही होली का उत्सव मनाना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराने से अप्रत्याशित लाभ होगा। सभी कामनाएं पूर्ण होगी। मित्र रंग: गुलाबी, केसरिया, महरून। हरा रंग हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापार में वृद्धि, शिक्षक, अभिभाषक, विद्यार्थियों, जज को सफलता हेतु एवं लेखक, पत्रकार, पटकथा, लेखक को भी होली हेतु इस रंग का प्रयोग करना, लाभ एवं सफलता दिलाएगा। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर भी हरा रंग का प्रयोग कर सकते हैं। मित्र रंग: नीला, पीला, आसमानी। पीला रंग पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु सोना, चांदी, अन्न व्यापार आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। अनाज व्यापारी, सोना, चांदी व्यापारी शेयर का धंधा करने वाले से इस वर्ष अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। अपने अन्य साथियों से आप दोगुनी अच्छी स्थिति में रहेंगे। सम्मानित होंगे। मित्र रंग: लाल, हरा, जामुनी। नीला रंग नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, रंगमंच, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑइलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ लोग होली उत्सव नीले रंग से मनाएं। इससे इस वर्ष वह नई ऊंचाइयां एवं नवीन पद को प्राप्त करेंगे। आर्थिक एवं सामाजिक लाभ होगा। - शीघ्र विवाह हेतु पीले रंग से होली मनाएं। - कोर्ट केस में विजय हेतु लाल, पीले रंग का उपयोग करें। - कार्पोरेट कर्मचारी पीले तथा हरे रंग से होली मनाएं। - विदेश यात्रा की कामना वाले नीले एवं ब्राउन रंग से होली का उत्सव मनाएं। - प्रमोशन हेतु लाल रंग का उपयोग करें। - गृहणियों के लिए लाल रंग ही उत्तम है।

Comments

Popular posts from this blog

Chaturvedis' of Mathura

आम की लकड़ी का स्वस्तिक

Lord Krishna's Children